30.5 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Jharkhand Weather Alert: इन चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज़ होती नजर आ रही हैं। आज 9 जुलाई को राज्य के चार जिलों- खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम-में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Gopal Khemka Murder Case में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में शूटर का साथी मारा गया, ये निकला मास्टमाइंड

हालांकि, राज्य के बाकी 20 जिलों में आज मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा। सुबह के समय कुछ स्थानों पर आकाश में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता जाएगा।

विधायक Jayram Mahto ने निभाया वादा, सैलरी का 75% दान कर टॉपर छात्रों को किया सम्मानित

Jharkhand Weather Alert: दो दिनों तक बारिश से मिल सकती है राहत

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 और 11 जुलाई को झारखंडवासियों को बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसका कारण यह है कि वर्तमान साइक्लोनिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है, जिससे इसका असर झारखंड में कुछ कम हुआ है।

Chaibasa News: सरकारी कार्यालय में धुंआ-धुंआ करना पड़ा महंगा, कर्मचारी सस्पेंड

लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी। बंगाल की खाड़ी में फिर से एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे 12 जुलाई से झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर लौट सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह नया साइक्लोनिक सिस्टम राज्य के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित करेगा।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular