24.7 C
Jharkhand
Wednesday, December 10, 2025

बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटे, SIR अभियान के पहले चरण लिस्ट हुई जारी

Patna: बिहार में मतदाता सूची को अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में चुनाव आयोग को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के पहले चरण के अंतर्गत अब राज्य में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है। पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था, लेकिन व्यापक सत्यापन के बाद 65 लाख नामों को सूची से हटाया गया है।

SIR : 22 लाख मृतक, 36 लाख विस्थापित और 7 लाख वे मतदाता शामिल

हटाए गए नामों में 22 लाख मृतक, 36 लाख विस्थापित और 7 लाख वे मतदाता शामिल हैं जो अब स्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर निवास कर रहे हैं। इस व्यापक अभियान की शुरुआत 24 जून 2025 को हुई थी, जिसमें 99.8% मतदाताओं तक पहुंचने में सफलता मिली। अभियान की सफलता का श्रेय बूथ स्तर पर काम कर रहे 77,895 BLO, 2,976 AERO, 243 ERO, सभी जिलों के डीएम और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिया गया है। इसके अलावा 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के 1.60 लाख बीएलए (BLA) ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनकी संख्या में 16% की वृद्धि दर्ज की गई।

चुनाव आयोग के अनुसार, यह कदम मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और फर्जी या दोहरे नामों को हटाने की दिशा में एक बड़ा सुधार है। अब SIR के अगले चरण में, 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक, वे पात्र मतदाता जिनका नाम छूट गया है, ड्राफ्ट सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग अब बिहार के इस मॉडल को पूरे देश में लागू करने की योजना पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सूर्या हांसदा के परिवार ने की सीबीआई...

Jharkhand News: गोड्डा जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्या हांसदा के परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच...

Bihar Election 2025: दिल्ली में तेजस्वी-राहुल की मुलाकात आज,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन की रणनीति तय करने के लिए...

“चोर को चोर ही प्यारा”-नित्यानंद राय ने तेजस्वी-राहुल पर...

Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ जनता को साधने में जुट गए हैं। इसी बीच...

Bihar Politics: तेज प्रताप का बम: “भाई वीरेंद्र ने...

Bihar Politics: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के नेता और मनेर से विधायक भाई...

Dhanbad Incident: कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर नदी में बड़ा...

Dhanbad Incident: धनबाद में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को श्रद्धा स्नान एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। दामोदर नदी में नहाने गए...

Jharkhand liquor scam : “बाबूलाल मरांडी का ACB से...

Ranchi: झारखंड में शराब घोटाले की जांच को लेकर सियासी तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल...

Durga Puja Holiday 2025: जानें कब बंद रहेंगे बैंक...

Durga Puja Holiday 2025: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्यभर में अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों,...

Popular