22.2 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhnad Weather : झारखंड में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया है। रविवार को राजधानी रांची समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुलकर सामने आ गई। नालों में जमा कचरा उफनकर सड़कों पर फैल गया, जिससे कई इलाकों में गंदगी और जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई। खासकर कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में हालात बेहद खराब रहे।

तेज आंधी के चलते कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को सड़कों पर जलजमाव और गंदगी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

19 मई को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, 19 मई को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राज्य के दक्षिणी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 20 से 22 मई तक राज्य में हवाओं की गति थोड़ी कम (40–50 किमी प्रति घंटे) रहेगी, लेकिन तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 22 से 24 मई के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 44.2 मिमी बोकारो थर्मल में रिकॉर्ड की गई, जबकि सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज और सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

इसे पढ़े: Bihar Weather Today: बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट 

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Jamshedpur : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसले,...

Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आज सुबह अपने घोड़ाबांदा स्थित आवास के बाथरूम में फिसल कर गिर पड़े। इस हादसे में...

Jharkhand News: अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई राज्य...

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी को नई राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया...

Bihar News: डेहरी में अमित शाह का हमला, बोले-...

Bihar News: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। वह 17 सितंबर की देर रात पटना पहुंचे और...

Jharkhnad News: स्वास्थ्य बीमा योजना में आवेदन का आखिरी...

Ranchi:  झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी...

Maiyan Samman Yojna: रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार का तोहफा,...

Maiyan Samman YojnaRanchi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को खास तोहफा देते हुए ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत...

Jharkhand Weather Alert: फिर आफत बनकर गरजेगी बादल, इन...

Jharkhand Weather Alert: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में सक्रिय मानसून के कारण मौसम का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार...

IAS Vinay Choubey : एसीबी ने उत्पाद घोटाले में...

Ranchi News: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने झारखंड में शराब घोटाले के मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप...

Popular