22.9 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 30 मई तक राज्य में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

किस जिले में कैसा अलर्ट?

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों को विशेष अलर्ट कैटेगरी में रखा है:

येलो अलर्ट: चतरा, पाकुड़, दुमका और गोड्डा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट: गढ़वा, लातेहार और पलामू जिलों में स्थिति थोड़ी अधिक गंभीर बताई गई है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

राज्यभर में आंधी-पानी के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी झारखंड के हिस्सों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बिजली गिरने और अचानक तेज बारिश की स्थिति बन सकती है।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। किसान भी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतें।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों...

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में गुरुवार को नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Ranchi Traffic Change: इस रुट पर जाने से बचे,...

Ranchi Traffic Change: राजधानी रांची स्थित रेडिशन ब्लू होटल में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक...

Jharkhand Weather Alert: मानसून बना मेहमान-ए-खास, झारखंड में चार...

Jharkhand Weather AlertRanchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई 2025...

Ranchi News : दलालों की पकड़ से निकली ज़िंदगी!...

Ranchi News : राजधानी रांची से मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने समय रहते नाकाम कर दिया है।...

Bihar News: जमुई में एनडीए सम्मेलन में बवाल, मंत्री...

Bihar News: जमुई जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। चकाई विधानसभा क्षेत्र के बटिआ में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उस वक्त...

Bihar Politics News: गीता की कसम खाकर कहता हूं...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक तरफ सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं,...

Bihar Politics News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर...

Bihar Politics News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दोहरे वोटर आईडी कार्ड (EPIC) रखने का आरोप सामने आया है। इस पर...

Popular