22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Ranchi: रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद रघुनाथ महतो के नाम पर रखने की मांग

रांची: टोटेमिक कुड़मी-कुरमी महतो समाज के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर एक अहम मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रातू रोड स्थित फ्लाईओवर का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद रघुनाथ महतो के नाम पर करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने किया। उनके साथ केंद्रीय प्रवक्ता संजयलाल महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो, महिला केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा महतो और केंद्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार महतो भी उपस्थित थे।

भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी को मिले सम्मान

प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि झारखंड की धरती पर जन्मे वीर शहीद रघुनाथ महतो, जिन्होंने 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उन्हें सरकारी स्तर पर उचित सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि रघुनाथ महतो ने चुवाड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ भारत का पहला जनविद्रोह माना जाता है। जब कंपनी शासन ने आदिवासी जमीनें बाहरी जमींदारों को सौंपनी शुरू कीं और नए कर लगाए गए, तब रघुनाथ महतो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था।

क्या है मांग?

समाज की प्रमुख मांग है कि रातू रोड फ्लाईओवर, जो राजधानी रांची के एक प्रमुख मार्ग पर स्थित है, का नाम बदलकर “वीर शहीद रघुनाथ महतो फ्लाईओवर” किया जाए। इससे न सिर्फ जनजागरूकता बढ़ेगी, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान और ऐतिहासिक विरासत को भी मान्यता मिलेगी।

ये भी पढ़े: आपसा में भिड़े सांसद ढुल्लू महतो और कांग्रेस नेता के समर्थक, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ाhttps://www.newsinfolive.com/mp-dhullu-mahato-and-congress-leaders-supporter-police-lathi-charged-the-mob-and-chased-the-crowd/

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: काले कपड़ों पर गरमाई सियासत, रोहिणी...

Bihar Politics News: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र खत्म हो गया, लेकिन जाते-जाते एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे गया — "काला...

Pawan Singh की दिल्ली में अमित शाह और जेपी...

Pawan Singh : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में भोजपुरी सिनेमा के...

बिहार चुनाव 2025: आज चुनाव आयोग करेगा तारीखों का...

बिहार चुनाव 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे...

Bihar Election 2025: अनंत सिंह 14 अक्टूबर को करेंगे...

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट,...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में...

Ranchi News: रांची में छात्रा से छेड़खानी और ब्लेड...

Ranchi News: रांची के एक निजी संस्थान में एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा पर उस वक्त हमला हुआ जब वह हॉस्टल से बाहर...

Bihar Election 2025 से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए कांग्रेस ने...

Popular