22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand Weather Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 से 48 घंटों में झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 10 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। रांची, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Chaibasa News: कार्यालय में धुंआ-धुंआ करना पड़ा महंगा, कर्मचारी सस्पेंड

खास बात यह है कि इनमें खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका अर्थ है कि वहां गंभीर मौसम स्थितियां बन सकती हैं। वहीं, रांची सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो सामान्य सतर्कता का संकेत है। तेज हवाओं और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।

Jharkhand Weather Alert: सामान्य औसत 255.3 मिमी से अधिका बारिश

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की
Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम बंगाल के दक्षिण-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है, जो धीरे-धीरे झारखंड होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण आने वाले दिनों में राज्य भर में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है।

सिपाही बहाली रद्द होने पर भड़के Babulal Marandi, बोले-हेमंत सरकार ने युवाओं के सपनों का गला घोंटा

पिछले 24 घंटों में धनबाद के कुमारधुबी में सर्वाधिक 116.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मानसून की शुरुआत (1 जून 2025) से अब तक झारखंड में कुल 432.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य औसत 255.3 मिमी से काफी अधिक है। राज्य में अब तक औसतन 70 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। रांची और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में क्रमशः 155% और 136% अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गढ़वा जिले में सामान्य से 19 मिमी कम बारिश हुई है।

Manish Kashyap joined Jan suraj: बीजेपी को बाय-बाय, मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन कहा-अब बिहार बदलेगा

इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों से बचने, बिजली गिरने की आशंका में मोबाइल और धातु उपकरणों का प्रयोग न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन भी सतर्क है और संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी कर रहा है।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: अब झारखंड में शराब होगी महंगी, 1...

Jharkhand News : झारखंड में 1 सितंबर से नई उत्पाद नीति 2025m लागू हो गई है, जिसके साथ ही शराब और बियर की कीमतों में...

Ranchi Crime News: रांची में साइबर ठगी पर बड़ी...

Ranchi Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए रांची पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश किया...

Bihar Politics News: काले कपड़ों पर गरमाई सियासत, रोहिणी...

Bihar Politics News: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र खत्म हो गया, लेकिन जाते-जाते एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे गया — "काला...

Ranchi News: झारखंड बंद को लेकर आदिवासी संगठनों का...

रांची: झारखंड में आज यानी बुधवार, 4 जून 2025 को आदिवासी संगठनों ने एक दिवसीय बंद का ऐलान किया है। यह बंद सुबह 6...

Bihar News 2025: लोजपा (रामविलास) की पहली लिस्ट जारी,...

Bihar News 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग का मामला अब पटरी पर दिख रहा है। इसी...

Big Breaking: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने...

Big BreakingRanchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने धनबाद...

Vice President’s Election: उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान,...

Vice President's ElectionDesk: भारत के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। आज भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि...

Popular