22.2 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस ने पटना में दर्ज कराई FIR

Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवाद उस समय गहराया जब एक टीवी चैनल की लाइव बहस में भाजपा से जुड़े प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। यह घटना 27 सितंबर 2025 को केरल के एक न्यूज चैनल पर प्रसारित बहस के दौरान सामने आई। इस मामले में अब बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाने में कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है।

बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की लीगल सेल के अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने कहा कि यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे सत्ता की चुप्पी और मौन समर्थन माना जाएगा।

राहुल गांधी के परिवार को पहले भी हिंसा का शिकार बनाया गया था-ज्ञान रंजन

कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने आरोप लगाया कि इस तरह की धमकियां चुनावी फायदे को देखते हुए दी जा रही हैं और इसके पीछे शीर्ष नेतृत्व की सहमति भी हो सकती है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार को पहले भी हिंसा का शिकार बनाया गया था, अब उसी मानसिकता को फिर से दोहराने की कोशिश हो रही है।उन्होंने कहा कि यह सोच लोकतंत्र की जगह “गनतंत्र” स्थापित करने की है, जहां असहमति की हर आवाज़ को दबाने की कोशिश की जाती है। कांग्रेस का दावा है कि यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरनाक संकेत है।

- Advertisement -spot_img

Trending

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का ‘A टू Z...

बिहार चुनाव 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आरजेडी ने...

25वें बर्थडे पर सुहाना खान को मिली स्पेशल विशेज,...

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी और उभरती एक्ट्रेस सुहाना खान ने आज अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सोशल मीडिया...

Ranchi: रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद रघुनाथ महतो...

रांची: टोटेमिक कुड़मी-कुरमी महतो समाज के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर एक अहम मांग...

Bihar News: बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा...

Bihar News: चुनावी साल में बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया में स्थानीय उम्मीदवारों...

Constable Recruitment Paper Leak Case में पूर्व DGP एस.के....

Patna: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड (Constable Recruitment Paper Leak Case) में पूर्व डीजीपी और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के...

Bihar News:बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया में...

Patna: बिहार सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने और उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम...

Ranchi Crime News: रांची में साइबर ठगी पर बड़ी...

Ranchi Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए रांची पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश किया...

Popular