15.5 C
Jharkhand
Friday, November 28, 2025

Breaking: रातू में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल

Breaking: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायल अपराधियों की पहचान साजन अंसारी और अमित गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Breaking: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी

सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य खलारी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की, इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो अन्य अपराधी भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।

घटना के बाद एसएसपी रांची और ग्रामीण एसपी मौके पर कैंप कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह हाल के दिनों में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Election 2025 में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान:...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता और ‘इंडिया गठबंधन’ के मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे तेजस्वी यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों...

Bihar Politics News: तेजस्वी सीएम चेहरा होंगे या नहीं!...

Bihar Politics News: बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल धीरे-धीरे गर्माता जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले महीने तक चुनाव की...

Bihar Politics News: अरुण भारती के बयान ने बढा़ई...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार गठबंधन में पांच पार्टियां...

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने की भीषण त्रासदी:...

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती इलाके में गुरुवार को मचैल माता यात्रा के दौरान भीषण प्राकृतिक आपदा ने कोहराम मचा दिया।...

Jharkhand News: झारखंड की नई उत्पाद नीति 1 जुलाई...

Ranchi: झारखंड सरकार की बहुप्रतीक्षित नई उत्पाद नीति तय समय पर लागू नहीं हो पाएगी। राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया...

Bihar Election 2025: अनंत सिंह 14 अक्टूबर को करेंगे...

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह...

Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा...

Ranchi: झारखंड में शराब घोटाले को लेकर सियासी भूचाल मच गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और...

Popular