23.6 C
Jharkhand
Friday, November 28, 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान, 67.14% वोटिंग से टूटा पिछला आंकड़ा

Bihar Election 2025: बिहार में लोकतंत्र का उत्सव चरम पर रहा। विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक औसतन 67.14% मतदान दर्ज हुआ, जो अब तक का एक नया रिकॉर्ड है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में पहले दो घंटों में ही 14.55% वोटिंग हुई, जबकि दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 47.62% तक पहुंच गया। शाम होते-होते पूरे राज्य में मतदान का जोश चरम पर रहा।

Bihar Election 2025: 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हुआ

इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हुआ। गया, किशनगंज, जमुई, बांका और कैमूर में सर्वाधिक वोटिंग दर्ज की गई। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने वोटिंग प्रतिशत को ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।

कुल 3.70 करोड़ मतदाताओं में 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। मतदान के लिए 45,399 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राजनीतिक हलकों में इसे “बदलाव की लहर और जनभागीदारी का संकेत” माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Ranchi News: झारखंड के 11.75 लाख पेंशनधारियों को बड़ी...

Ranchi News: झारखंड के वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने राज्यभर में लंबित पेंशन...

Bihar Politics News: वीडियो वायरल: मंत्री ने पुलिस से...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

Bihar Voter List Revision: बिहार में वोटर सूची पुनरीक्षण...

Patna: बिहार में चुनाव से पहले चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (Bihar Voter List Revision) अभियान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम...

RIMS-2 का नया नाम शिबू सोरेन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल...

Ranchi : रांची में बनने वाले रिम्स-2 (RIMS-2) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब इस मेडिकल संस्थान का नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा...

Bihar Politics News: अपराधी नेता जाएं जेल, सत्ता से...

Bihar Politics News: देश की राजनीति में इन दिनों संसद में पेश उस विधेयक को लेकर जोरदार बहस छिड़ी हुई है, जिसमें गंभीर आपराधिक...

Kudmi Protest in Jharkhand: रांची समेत 40 स्टेशनों पर...

Kudmi Protest in Jharkhand: झारखंड में शनिवार सुबह से रेल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि कुड़मी समाज ने अपनी लंबे समय से चली...

Train Update: बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रांची...

Train Update: छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो नई छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की...

Popular