20 C
Jharkhand
Tuesday, January 20, 2026

Jharkhand News: रांची के पिस्का मोड़ पर 10 राउंड फायरिंग, 3 को लगी गोली, 4 हमलावर गिरफ्तार

Jharkhand News: राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित तेल मिल गली में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो गुटों के बीच पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 10:15 बजे कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि प्लॉट बिक्री से जुड़े पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनातनी चल रही थी।

Jharkhand News: हथियार, कार और कई खोखे बरामद

घटना के दौरान एक पक्ष से विकास सिंह और उसका भाई आकाश सिंह उर्फ मोगली, जबकि दूसरे पक्ष से रवि यादव मौके पर मौजूद थे। फायरिंग में विकास सिंह को तीन गोलियां लगीं, वहीं आकाश और रवि भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे चार आरोपियों को रिंग रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से हथियार, कार और कई खोखे बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Jharkhand News: रांची, रामगढ़ और लातेहार में छापेमारी, बाल...

Jharkhand News: रांची में अंश और अंशिका की 14 जनवरी को सुरक्षित बरामदगी के बाद बाल तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम और तेज...

Politics News: बीजेपी अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन को...

Politics News: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। केंद्र सरकार ने...

WEF में सीएम Hemant Soren ने निवेशकों को बताया...

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की ओर से आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल बैठक...

Ranchi News: बीआईटी मेसरा की फर्स्ट ईयर छात्रा ने...

Ranchi News: रांची के बीआईटी मेसरा परिसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होटल मैनेजमेंट की फर्स्ट ईयर की छात्रा प्रियंका कुमारी ने...

Popular