14 C
Jharkhand
Friday, February 13, 2026

Bihar Election 2025 से ठीक पहले तेजप्रताप का नया खुलासा-“राजद में 5 जयचंद”…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले सियासी माहौल चरम पर पहुंच गया है। प्रचार के आखिरी दिन महुआ में लालू यादव के बड़े बेटे और राजद प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जनसभा कर वोट की अपील की। मंच पर मौजूद अक्षरा सिंह ने मजाकिया लहजे में कहा—“अगर आप जीत गए तो मुझे एक कट्ठा जमीन दे दीजिए।” इस पर तेज प्रताप मुस्कुराते हुए बोले—“बिलकुल देंगे।”

Bihar Election 2025: लालू यादव की जानकारी के बिना राजद में दिया जा रहा टिकट

अक्षरा सिंह की मौजूदगी से जनसभा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं, तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि राजद में पांच ‘जयचंद’ हैं, जिनमें से एक मुकेश रोशन हैं जिन्हें लालू यादव की जानकारी के बिना टिकट दिया गया।

इधर, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं। कल यानी 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होना है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular