Hazaribagh: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का परिवार इस वक्त सुर्खियों में है। हजारीबाग जिले में उनकी बहू प्रीति किस्को और ड्राइवर के साथ दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है।
Highlights:
Hazaribagh में विवाद बढ़ने पर एफआईआर दर्ज,
जानकारी के मुताबिक, प्रीति किस्को बुधवार को ससुराल से रांची लौट रही थीं। रास्ते में अमृत नगर पूजा पंडाल के पास उनकी गाड़ी जुलूस में फँस गई। ड्राइवर ने लोगों से रास्ता देने का अनुरोध किया, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने उतरीं प्रीति किस्को के साथ भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।
Hazaribagh में पूरे पूजा समिति के खिलाफ केस
प्रीति किस्को ने आरोप लगाया कि उन्होंने जब हिंसा रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी निशाना बनाया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे पूजा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, मुफस्सिल थाना प्रभारी ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि जांच चल रही है।
क्योंकि यह मामला विपक्ष के नेता मरांडी के परिवार से जुड़ा है, इसलिए अब इसे राजनीतिक रंग मिल रहा है। सियासी हलकों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में यह घटना राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकती है।

