19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Badrinath Kedarnath entry ban: चारधाम यात्रा में बड़ा बदलाव, गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन!

Badrinath Kedarnath entry ban: उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ बद्रीनाथ और केदारनाथ में प्रवेश व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय सामने आया है। हिमालय की गोद में स्थित इन दोनों धामों में अब केवल हिंदू श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की तैयारी की जा रही है।

चारधाम यात्रा से जुड़े इन मंदिरों की देखरेख करने वाली समितियों ने गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने का मन बना लिया है। यह निर्णय रविवार को हुई श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

Badrinath Kedarnath entry ban: हरिद्वार के 105 घाटों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को सीमित करने पर विचार

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार यह नियम सिर्फ गंगोत्री धाम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मां गंगा की शीतकालीन गद्दी मुखबा में भी लागू होगा। वहीं, हरिद्वार के 105 घाटों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को सीमित करने पर भी सरकार विचार कर रही है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत समिति के अधीन सभी मंदिरों में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। इसे राज्य की धार्मिक पहचान और परंपराओं की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular