Bank News: बैंक से जुड़े काम करने वाले ग्राहकों के लिए यह अहम सूचना है। सरकारी बैंकों में आने वाले चार दिनों तक सामान्य कामकाज प्रभावित रह सकता है। अवकाश और बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण 24 जनवरी से 27 जनवरी तक लगातार बैंक बंद रहने की स्थिति बन रही है।
Highlights:
Bank News: 27 जनवरी को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का ऐलान
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों के करीब आठ लाख कर्मचारी और अधिकारी शामिल होने वाले हैं।
इससे पहले 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। ऐसे में चार दिन तक शाखाएं बंद रहेंगी। इसका असर चेक क्लीयरेंस, नकद लेनदेन और अन्य शाखा सेवाओं पर पड़ेगा। हालांकि एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रहने की उम्मीद है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

