38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

Bedo Loot: रांची–गुमला मार्ग पर ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, गहनों से भरा काउंटर साफ

Bedo Loot: गुमला मार्ग पर बेड़ो थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित उत्तम ज्वेलर्स में देर रात बड़ी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की चैनल और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसने में सफलता पाई और सोने–चांदी के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

Bedo Loot: चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए

चोरी की गई वस्तुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान का कोई सबूत न मिल सके।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular