35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025 से पहले नीतीश को बड़ा झटका, परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार RJD में शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पाला बदलने का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया जिले की परबत्ता सीट से जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को वे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

संजीव कुमार ने सुबह सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि दोपहर एक बजे वे हजारों समर्थकों के साथ राजद में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वे टिकट कटने की अटकलों से नाराज थे और अपने ही सहयोगियों पर विकास कार्यों में अड़चन डालने का आरोप लगा चुके हैं।

Bihar Election 2025: लालू-तेजस्वी की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता

2020 में उन्होंने परबत्ता सीट से राजद उम्मीदवार को केवल 951 वोटों से हराया था। उनके पिता आर.एन. सिंह जदयू के कद्दावर नेता और खगड़िया के विकास पुरुष माने जाते थे। मई में उनके निधन के बाद संजीव का राजनीतिक भविष्य चर्चा में था। अब राजद का हिस्सा बनकर संजीव कुमार लालटेन चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे, जिससे परबत्ता का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular