35.4 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव का इस्तीफा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। मिश्रीलाल यादव, जो पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से जीतकर विधायक बने थे, बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे। अब उन्होंने पार्टी पर गरीबों, दलितों और पिछड़ों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

Bihar Election 2025: गरीबों और पिछड़ों की विरोधी बन चुकी है बीजेपी-मिश्रीलाल यादव

यादव ने कहा कि  बीजेपी में रहते हुए स्वाभिमान बनाए रखना मुश्किल हो गया है। पार्टी गरीबों और पिछड़ों की विरोधी बन चुकी है। मैंने हमेशा समाजवादी और सेक्युलर विचारधारा को प्राथमिकता दी है।”

उन्होंने संकेत दिए कि वे जल्द ही किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिश्रीलाल यादव जल्द ही राजद का दामन थाम सकते हैं। यादव ने कहा कि वे जनता के सम्मान और अधिकार की राजनीति जारी रखेंगे।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular