12.4 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Big Breaking: अरगोड़ा में परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, CA बेटे की मौत

Big Breaking: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बेटे मिहिर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Big Breaking: हाल ही में कोलकाता से सीए की पढ़ाई कर रांची लौटा था मिहिर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिहिर हाल ही में कोलकाता से सीए की पढ़ाई कर रांची लौटा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी उषा मार्टिन कंपनी में लगी थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। ऐसे में इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या की कोशिश के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular