26 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Big Breaking: 61 दिनों का इंतजार खत्म, ओरमांझी से लापता कन्हैया कोडरमा से बरामद

Big Breaking: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची के ओरमांझी से लापता 12 वर्षीय कन्हैया को आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। 61 दिनों के बाद उसे कोडरमा से बरामद कर लिया गया है।

Big Breaking: 22 नवंबर की शाम से लापता था कन्हैया

बताते चलें कि कन्हैया 22 नवंबर की शाम अचानक घर से गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने खोजबीन तेज की और विभिन्न जिलों में संपर्क साधा।

करीब 61 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद रांची पुलिस ने कोडरमा पुलिस के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। कन्हैया के मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular