26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Big Breaking: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, इलाके में भारी तनाव

Big Breaking: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांगशा इलाके के कालीमोहोर यूनियन अंतर्गत होसेनडांगा गांव में 29 वर्षीय युवक अमृत मंडल की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, जबरन वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने अमृत पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Big Breaking: अमृत का एक सहयोगी मोहम्मद सलीम पुलिस हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने अमृत के एक सहयोगी मोहम्मद सलीम को हिरासत में लिया है, जिसके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular