14 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Big Breaking: बिहार चुनाव से पहले सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 102 अधिकारियों का तबादला

Big Breaking: विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया है। रविवार को 102 बिहार प्रशासनिक सेवा (BPSC) अधिकारियों और 4 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस फेरबदल में विशेष सचिव से लेकर उप सचिव स्तर तक के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Big Breaking: कई जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, कई जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। विशेष सचिव एवं समकक्ष स्तर, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्त्ता और उप सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है।

चुनाव पूर्व इस बदलाव को प्रशासनिक मजबूती और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस कदम से जिला और विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु बनाया जा सकेगा। वहीं, अधिकारियों को भी नई चुनौतियों का सामना करने का अवसर मिलेगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular