Big Breaking: भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक अहम संगठनात्मक खबर सामने आई है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Highlights:
बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
Big Breaking: समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
पार्टी के भीतर इस फैसले को संगठन को और सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नितिन नवीन लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है।

