30.2 C
Jharkhand
Friday, April 10, 2026

Big Breaking: कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म केस में जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

Big Breaking 

Desk: कर्नाटक की राजनीति में भूचाल ला देने वाले दुष्कर्म मामले में जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन ने पीड़िता की गवाही, डिजिटल साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के ज़रिए मजबूत केस पेश किया, जिससे आरोपी को सजा से बचने का कोई रास्ता नहीं मिला।

Big Breaking: घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत महिला ने लगाया था आरोप

48 वर्षीय पीड़िता, जो रेवन्ना के हासन स्थित गन्निकाडा फार्महाउस पर घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी, ने आरोप लगाया कि 2021 में बेंगलुरु स्थित घर और फार्महाउस दोनों जगह रेवन्ना ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, रेवन्ना ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला को चुप रहने पर मजबूर किया।

Big Breaking: पेन ड्राइव ने खोला राज

मामला तब तूल पकड़ा जब 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक पेन ड्राइव में रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो लीक हुए। इसके बाद राज्य में चार एफआईआर दर्ज हुईं और मामला मीडिया व जनसत्ता दोनों में सुर्खियों में आ गया। विशेष सरकारी वकील अशोक नायक के अनुसार, कोर्ट में 26 गवाह पेश किए गए और 180 दस्तावेजों के साथ 1,632 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया।

31 मई 2024 को रेवन्ना को जर्मनी से लौटते ही बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। लोकसभा चुनाव में हार और फिर पार्टी से निलंबन के बाद अब उम्रकैद की सजा ने उनके राजनीतिक करियर पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular