23.2 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Big Breaking: कार्यकाल बाकी रहते DGP अनुराग गुप्ता ने पद छोड़ा, वजह बनी चर्चा का विषय

Big Breaking: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर राज्य के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपना त्यागपत्र पुलिस मुख्यालय के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दिया है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Big Breaking: अनुराग गुप्ता का कार्यकाल जुलाई 2026 तक तय

बताया जा रहा है कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल जुलाई 2026 तक तय था, लेकिन उन्होंने बीच में ही पद छोड़ने का फैसला लिया। इस्तीफे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है, मगर सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक मतभेद और दबाव की स्थिति इस निर्णय की प्रमुख वजह हो सकती है।

इस कदम ने झारखंड की राजनीति में भी नई सरगर्मी पैदा कर दी है। विपक्ष इसे “सरकार की अस्थिरता का परिणाम” बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष का कहना है कि यह “व्यक्तिगत निर्णय” है। फिलहाल राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular