26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Big Breaking: हजारीबाग में NIA-ATS की तड़के छापेमारी, आतंकी नेटवर्क के संभावित कनेक्शन पर बड़ी कार्रवाई

Big Breaking: हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर में गुरुवार तड़के अचानक हलचल मच गई, जब NIA और ATS की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा के साथ एक घर पर छापेमारी की। करीब 6 अधिकारियों और 25 से अधिक CRPF जवानों की उपस्थिति में की गई इस कार्रवाई में घर को पूरी तरह सुरक्षा घेराबंदी में ले लिया गया।

Big Breaking: एक बड़े आतंक लिंक की जांच से जुड़ी

यह वही घर है, जहां से 2023 में पुणे में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध शहनवाज़ सफीउज्जमा का संबंध बताया जाता है। गिरफ्तारी के बाद भी NIA टीम उसे हजारीबाग लेकर आई थी। शहनवाज़ के पिता स्थानीय स्कूल में शिक्षक हैं। टीम घर के अंदर कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एक प्रिंटर मशीन लेकर अंदर गई है।

सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई एक बड़े आतंक लिंक की जांच से जुड़ी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और टीम घर के अंदर लगातार पूछताछ व तलाशी में जुटी है। प्रशासन ने फिलहाल किसी भी आधिकारिक बयान से परहेज किया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular