Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Highlights:
Big Breaking : पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग रांची के व्यवसायी थे, जो तिलकुट लेकर गुमला की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

