14 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Big Breaking: दिल्ली में हुआ फाइनल फैसला, BJP-JDU इतनी सीटों पर बनी सहमति

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने आखिरकार सीट बंटवारे पर सहमति बना ली है। दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद भाजपा और जदयू ने बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा कि, “संगठित और समर्पित एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का वितरण पूरा कर लिया है।”

Big Breaking: NDA में तय फॉर्मूले के अनुसार सीट बंटवारा

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 101 सीटें
  • जनता दल (यू) JDU: 101 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 29 सीटें
  • राष्ट्रीय लोकमोर्चा (रालोमो): 6 सीटें
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम): 6 सीटें

सूत्रों के मुताबिक, इस बार एनडीए ने सीट बंटवारे की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए की। जेडीयू के संजय झा, लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत सभी नेताओं ने इसे साझा किया। अब एनडीए गठबंधन पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular