26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Big Breaking: हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी, दो मुचलके भरकर अगली तारीख पर मिली राहत

Big Breaking: रांची में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में ईडी समन अवहेलना मामले में पेश हुए। कोर्ट में उनकी उपस्थिति के बाद उनके अधिवक्ता ने 7-7 हजार रुपये के दो मुचलके भरे।

सुनवाई के दौरान अदालत ने अगली तारीख 12 दिसंबर तय की है। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी कार्यवाही में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं होगी। उनकी ओर से वकील ही सुनवाई में मौजूद रहेंगे।

Big Breaking: मुख्यमंत्री कई बार जारी किए गए समन पर उपस्थित नहीं हुए

यह मामला उस शिकायत से जुड़ा है, जिसे ईडी ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री कई बार जारी किए गए समन पर उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें हाजिर होने का आदेश दिया था। पेशी के साथ मामले की प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब अगली सुनवाई के फैसलों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular