15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Big Breaking: महागंठबंधन को बड़ा झटका, झामुमो 6 सीटों पर अकेले लड़ेगा बिहार चुनाव

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झामुमो बिहार में 6 सीटों — चकई, धमगहा, मोहिनी, कटोरिया, जमुई और एक अन्य क्षेत्र — पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।

Big Breaking:अब पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरेगी

भट्टाचार्य ने कहा कि 2019 में झारखंड में राजद को समर्थन और मंत्री पद देने के बावजूद सीट बंटवारे पर इस बार सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने साफ किया कि अब पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरेगी।

इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और कई वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक रहेंगे। झामुमो का यह फैसला बिहार की सियासत में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular