35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Big Breaking: बिहार चुनाव नहीं लड़ेगी झामुमो, राजद पर धोखे का आरोप

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में दरार साफ दिखने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार की छह घोषित सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। झामुमो ने इसके लिए राजद और कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया है।

झामुमो के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “झारखंड में हमने सहयोगी दलों के लिए दरवाजे खोले, लेकिन बिहार में हमें नजरअंदाज किया गया। यह झारखंडी भावना का अपमान है।”

Big Breaking: झामुमो इस राजनीतिक धोखे का जवाब जरूर देगा

सोनू ने चेतावनी दी कि झामुमो इस राजनीतिक धोखे का जवाब जरूर देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में महागठबंधन के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करेगी। झामुमो का मानना है कि राजद-कांग्रेस ने केवल झारखंड की आवाज को नहीं, बल्कि देश के आदिवासी समाज की ताकत को कमजोर करने की कोशिश की है।

उन्होंने साफ किया कि जो लोग झामुमो के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएंगे, उन्हें इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular