Big Breaking: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
Highlights:
लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा कार्यक्रम करीब 12 मिनट तक चला। हालांकि, इस अहम मौके पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार की गैरमौजूदगी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।
Big Breaking: एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गई
शपथ ग्रहण से पहले विधान भवन में एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की संयुक्त बैठक हुई थी। बैठक में वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
इसके बाद राज्य की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदला और उसी दिन उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। सुनेत्रा पवार की ताजपोशी को महिला नेतृत्व के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

