Big Breaking: राजधानी रांची से बड़ी घटना सामने आई है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बस स्टैंड में खड़ी कई बसें कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गईं।
Highlights:
आग की तेज लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और यात्रियों में दहशत फैल गई।
Big Breaking: सात बसें पूरी तरह जलकर राख
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। पुलिस बल भी तत्काल घटनास्थल पर तैनात हो गया है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब सात बसें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

