Big Breaking: रांची में मंगलवार सुबह वित्तीय जगत में हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश कुमार केजरीवाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। FEMA की धारा 37 के तहत रांची, मुंबई और सूरत में उनके घर, रिश्तेदारों और कारोबारी सहयोगियों के परिसरों पर तलाशी ली गई।
Highlights:
यह कार्रवाई आयकर विभाग की उस जांच के बाद हुई, जिसमें खुलासा हुआ था कि केजरीवाल यूएई, नाइजीरिया और अमेरिका में कई अघोषित शेल कंपनियों के वास्तविक नियंत्रक हैं।
Big Breaking: 1,500 करोड़ रुपये फर्जी टेलीग्राफिक ट्रांसफर
जांच में पाया गया कि इन विदेशी कंपनियों में करीब 900 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि 1,500 करोड़ रुपये फर्जी टेलीग्राफिक ट्रांसफर के जरिए भारत भेजे गए। ईडी ने तलाशी के दौरान कंप्यूटर, मोबाइल, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल स्टोरेज समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह मामला बड़े हवाला नेटवर्क और क्रॉस-बॉर्डर फंडिंग से जुड़ा हो सकता है। आने वाले दिनों में कई और नाम जांच के घेरे में आ सकते हैं।

