Big Breaking: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मनीटोला स्थित वारसी चौक के पास एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान तरन्नुम परवीन के रूप में हुई है।
Highlights:
Big Breaking: आरोपी पति का किसी अन्य महिला से संबंध था
पुलिस के अनुसार आरोपी पति शाहब, जो पेशे से प्लंबर बताया जा रहा है, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वह पहले जेल जा चुका है। दंपती के तीन बच्चे हैं-एक बेटी और दो बेटे-जो घटना के बाद सदमे में हैं।
मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का किसी अन्य महिला से संबंध था और उसी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बच्ची ने आरोपी पिता की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

