National: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत अब तक करीब 2.89 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, इस प्रक्रिया को लेकर अब किसी तरह का समय विस्तार नहीं दिया जाएगा।
Highlights:
31 दिसंबर को SIR का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर को SIR का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद सूची में बदलाव की गुंजाइश सीमित रह जाएगी। सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ और गाजियाबाद में देखने को मिला है। आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में लगभग 30 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई मृत, स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टियों को हटाने के उद्देश्य से की गई है। हालांकि, बड़ी संख्या में नाम कटने के कारण आम लोगों में चिंता और सवाल भी उठ रहे हैं।

