19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Ranchi University की बड़ी चूक: थर्ड सेमेस्टर एलएलएम में गलत प्रश्नपत्र बंटने से अफरातफरी

Ranchi University: रांची यूनिवर्सिटी में एलएलएम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था उस समय कटघरे में आ गई, जब फर्स्ट पेपर की जगह छात्रों को सेकेंड पेपर का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। मोरहाबादी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी में आयोजित परीक्षा में यह गलती करीब 75 मिनट बाद सामने आई, जिससे केंद्र में अफरातफरी मच गई और परीक्षा रोकनी पड़ी।

Ranchi University: गलत प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं वापस ली गईं

छात्रों ने जब प्रश्नों का मिलान किया तो विषय अलग होने की बात उजागर हुई। सूचना मिलने पर विधि संकाय और परीक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और गलती स्वीकार की। इसके बाद गलत प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं वापस ली गईं तथा सही पेपर देकर अतिरिक्त समय दिया गया।

हालांकि छात्रों का कहना है कि अचानक हुई इस गड़बड़ी से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वहीं, सेकेंड पेपर छात्रों के सामने आने से उसे दोबारा कराने की नौबत आ गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular