26 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Dhanbad Nagar Nikay Chunav 2026: मेयर चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर, झामुमो ने डॉ. नीलम मिश्रा का नामांकन वापस, चंद्रशेखर अग्रवाल को दिया समर्थन

धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026: झामुमो ने डॉ. नीलम मिश्रा का नामांकन वापस लेकर चंद्रशेखर अग्रवाल को मेयर पद के लिए समर्थन दिया। 23 फरवरी को होगा मतदान।

धनबाद: नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच धनबाद मेयर चुनाव 2026 को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की वरिष्ठ नेत्री डॉ. नीलम मिश्रा ने मेयर पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसके साथ ही झामुमो ने आधिकारिक रूप से चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

इस फैसले के बाद धनबाद का मेयर चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल ने झामुमो का दामन थाम लिया था। वे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं और पहले भी धनबाद के मेयर पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अब पार्टी बदलने के बाद उनका नाम चंद्रशेखर अग्रवाल के रूप में मेयर पद की रेस में प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। झामुमो के समर्थन से उनके चुनावी अभियान को बड़ी मजबूती मिलती दिख रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस समर्थन से चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं और मुकाबला एकतरफा भी हो सकता है।

नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में सभाएं, रोड शो और बैठकें हो रही हैं।

बता दें कि धनबाद मेयर चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे शहर की राजनीति की नई दिशा तय करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि झामुमो का यह दांव चुनावी मैदान में कितना असर डालता है।

ALSO READ:http://Dhanbad Municipal Elections 2026 :नगर निकाय चुनाव को लेकर गतिविधियां हुईं तेज,पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भरा नामांकन

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular