12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Police को बड़ी सफलता, सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Patna: बिहार पुलिस (Bihar Police) की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी अपराधी राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। राजकिशोर अरवल जिले के करपी प्रखंड स्थित बख्तारी गांव का निवासी है और पेपर लीक कांड का कुख्यात मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। वह पिछले दो वर्षों से फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था।

EOU द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजकिशोर के पास से CTET, बिजली विभाग, और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) से संबंधित कई परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, बुकलेट नंबर, रोल नंबर और अन्य गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साथ ही एक मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसमें अहम साक्ष्य मिले हैं।

Bihar Police: बैंक खातों में 1.5 करोड़ रुपये जमा

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि राजकिशोर के बैंक खातों में करीब 1.5 करोड़ रुपये जमा हैं, जो परीक्षार्थियों से अवैध वसूली के जरिए जुटाई गई राशि है। गौरतलब है कि 9 जून 2023 को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा 21,391 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी EOU को दी गई थी।

राजकिशोर पर अरवल थाने में कांड संख्या 504/23 के तहत मामला दर्ज है। उस पर धारा 419, 420, 467, 468, 120(B), 414 भादवि, आईटी एक्ट की धारा 66(D) और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत केस दर्ज है। फिलहाल EOU की टीम राजकिशोर से गहन पूछताछ कर रही है और पेपर लीक रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular