Liquor Scam: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की आंच अब सीधे शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच गई है। सोमवार को इस मामले में एक निर्णायक मोड़ आया, जब सीनियर आईएएस अधिकारी अमीत कुमार ने CrPC की धारा 164 के तहत कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। पूर्व उत्पाद आयुक्त रहे अमीत कुमार ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में, घोटाले की केंद्रीय भूमिका तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे की होने की बात कही है।
Highlights:
Liquor Scam: अमीत कुमार ने दी कई अहम जानकारियां
अमीत कुमार के बयान के अनुसार, शराब ठेका आवंटन के महत्वपूर्ण निर्णय और कमीशन वसूली की पूरी व्यवस्था चौबे के स्तर पर ही तय की जाती थी। यह बयान एसीबी की जांच के लिए अब एक महत्वपूर्ण न्यायिक साक्ष्य बन गया है।
पहले पूछताछ में सीमित जानकारी देने वाले अमीत कुमार ने, टेंडर अनियमितताओं के आपराधिक पहलुओं को देखते हुए, खुद ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई थी। इस खुलासे के बाद घोटाले की जांच का दायरा अब तेजी से बढ़ने की संभावना है।

