23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Bihar Cabinet: दीपावली-छठ से पहले नीतीश सरकार का राज्यकर्मियों को तोहफा, डीए 55% से बढ़कर 58% हुआ

Bihar Cabinet: बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले के तहत महंगाई भत्ता और राहत दर को 3 प्रतिशत बढ़ाकर 55% से 58% कर दिया गया है। अब यह संशोधित दर 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की तर्ज पर बिहार ने भी यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि उसके कर्मचारी और पेंशनभोगी बढ़ती महंगाई के दबाव से परेशान न हों। इस फैसले से वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य पर करीब 917.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Bihar Cabinet: फैसले से 917 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार

चौधरी ने कहा कि पहले जनवरी 2025 से 55% डीए दिया जा रहा था और अब इसे बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। दीपावली और छठ से पहले यह फैसला निश्चित रूप से राज्यकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार का दावा है कि यह निर्णय न सिर्फ आर्थिक राहत देगा बल्कि कर्मचारियों में भरोसा और संतोष भी बढ़ाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Popular