26 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Bihar Cabinet Meeting: बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार देगी 2 लाख रुपये

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक का सबसे बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ा रहा, जिसके तहत अब महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से इस फैसले की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के पहले चरण में हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की सहायता दी गई थी। अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के जरिए राशि भेजी जा चुकी है। जो महिलाएं अब तक इस लाभ से वंचित हैं, उन्हें भी जल्द ही योजना से जोड़ा जाएगा।

Bihar Cabinet Meeting: महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग होगी

सरकार के अनुसार, रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद लाभार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि यह पाया गया कि राशि का सही उपयोग हुआ है, तो महिलाओं को किस्तों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को जरूरत के अनुसार एकमुश्त सहायता भी मिल सकती है।

इसके साथ ही सरकार महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी ठोस कदम उठाएगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular