31.4 C
Jharkhand
Tuesday, April 14, 2026

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, बोले– “पुलिस शराब पीकर निर्दोषों को मार रही है”

मुजफ्फरपुर गोलीकांड को लेकर तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला। पुलिस पर शराब पीकर निर्दोषों को गोली मारने का आरोप। बिहार की कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

Patna: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर गोलीकांड के बाद नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar की सरकार पर तीखा हमला बोला है। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने मुजफ्फरपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और “अब पुलिस ही अपराधी बन चुकी है।”

मुजफ्फरपुर में तेजस्वी का बड़ा बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पुलिसकर्मी बेलगाम हो गए हैं और आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया,“दारू पीकर दरोगा किसी को भी गोली मार देता है और उसका कुछ नहीं होता। बिहार में प्रशासन नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों का राज चल रहा है।” तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सरकार जनता के धैर्य को कमजोरी न समझे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

मुजफ्फरपुर की घटना के बाद बिहार में पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों से पुलिस की कथित बर्बरता और लापरवाही की खबरें सामने आई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला अब केवल एक घटना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है।

बिहार में ‘पुलिसिया राज’ के खिलाफ उठ रहे सवाल

हाल के दिनों में बिहार के विभिन्न जिलों से पुलिस की बर्बरता और संदिग्ध कार्यशैली की खबरें सामने आई हैं। तेजस्वी यादव के इन आरोपों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है

ASLO READ:http://Deoghar news: मिड-डे मील या मजबूरी? लकड़ी के चूल्हे…

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular