Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह अब फिर से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। उनके प्रतिनिधि ने घोषणा की है कि अनंत सिंह 14 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा गया — “14 अक्टूबर को छोटे सरकार नामांकन करेंगे, जनता मालिक और समर्थकों से आशीर्वाद की कामना है।”
Highlights:
Bihar Election 2025 से पहले 11 अक्टूबर को जदयू की सदस्यता लेंगे अनंत सिंह
सूत्रों के मुताबिक, अनंत सिंह 11 अक्टूबर को जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने 2005 और 2010 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन बाद में नीतीश कुमार से मतभेद के बाद 2015 में निर्दलीय और 2020 में राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। अब एक बार फिर वे जदयू में वापसी कर रहे हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं — पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। मोकामा सीट पर अनंत सिंह की वापसी इस चुनावी मौसम में बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।

