35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025: NDA में सीटों की जंग खत्म!मांझी बोले– “मैं अंतिम सांस तक रहूंगा मोदी जी के साथ”

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान अब लगभग खत्म होती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने संकेत दिए हैं कि उनकी नाराजगी अब दूर हो गई है।

Bihar Election 2025: बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी

मांझी ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अभी मैं पटना निकल रहा हूँ… वैसे एक बात बता दूँ, मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूँ— मैं अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ रहूँगा। बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी।”

राजनीतिक गलियारों में इस बयान को मांझी की सीट बंटवारे पर सहमति के रूप में देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग रखी थी, जबकि भाजपा उन्हें 7 सीटें देने को तैयार थी। अब माना जा रहा है कि दोनों के बीच सहमति बन गई है और जल्द ही एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular