38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले राजद में टूट, सुरेश यादव ने थामा BJP का दामन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद (RJD) को बड़ा झटका लगा है। रक्सौल से राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश प्रसाद यादव ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी प्रवक्ता संजय मयुख की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुरेश यादव ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली से प्रभावित होकर बीजेपी में आए हैं।

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग में रक्सौल सीट कांग्रेस को मिलने से नाराज चल रहे थे

दरअसल, सीट शेयरिंग में रक्सौल सीट कांग्रेस को मिलने से वे नाराज चल रहे थे। टिकट कटने के बाद उनका एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। करीब 15 सालों तक राजद से जुड़े रहे सुरेश यादव अब बीजेपी में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular