Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को सौंपा। इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि मुरारी गौतम आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चेनारी सीट से मैदान में उतर सकते हैं।
Highlights:
Bihar Election 2025: बीजेपी में शामिल होने की आशंका
गौरतलब है कि मुरारी गौतम ने फरवरी 2024 में नीतीश कुमार सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के पक्ष में मतदान किया था। तब से ही उनके कांग्रेस से नाराज़ होने और भाजपा के करीब आने की चर्चा थी।
मुरारी गौतम ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार ललन पासवान को करीब 18,000 वोटों से हराया था। अब वे एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, लेकिन इस बार कमल के निशान के साथ।

