29.3 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025: भाजपा की 45 सदस्यीय समिति घोषित, गिरिराज सिंह और सम्राट चौधरी को अहम रोल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। इन सबके बीच चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए बीजेपी ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति (Bihar Election 2025 BJP Committee) का ऐलान किया। इस समिति में सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय जैसे दिग्गज नेताओं समेत कुल 45 नेताओं को शामिल किया गया है।

Bihar Election 2025: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा 

सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायवाल को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, और राजीव प्रताप रूडी जैसे दिग्गज नेताओं को भी शामिल किया गया है।

भाजपा ने इसमें कई युवा चेहरों और संगठन से जुड़े नेताओं को भी जगह देकर संतुलन बनाने की कोशिश की है। यह समिति आगामी चुनाव के लिए संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति दोनों को दिशा देगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular