36.3 C
Jharkhand
Monday, April 13, 2026

Bihar Election 2025: पहले चरण का प्रचार थमा, 6 नवम्बर को वोटिंग, 1,314 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया। अब 6 नवंबर को राज्य की 121 सीटों पर होने वाले मतदान पर सबकी निगाहें टिकी हैं। चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहले चरण में मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा माना जा रहा है, हालांकि प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने इस जंग को और दिलचस्प बना दिया है। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।

Bihar Election 2025: राघोपुर, तारापुर और महुआ जैसी सीटों पर हाईप्रोफाइल मुकाबले

पहले चरण में राघोपुर, तारापुर और महुआ जैसी सीटों पर हाईप्रोफाइल मुकाबले हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव का सामना भाजपा के सतीश यादव से है, जबकि तारापुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद के अरुण कुमार आमने-सामने हैं।

महुआ से तेज प्रताप यादव जदयू के मुकेश रौशन से जंग लड़ रहे हैं। वहीं, छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और अलीनगर से मैथिली ठाकुर भी मैदान में हैं, जिन्होंने चुनावी माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया है। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग में दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular