35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025: कांग्रेस की बंद कमरे में बैठक, उम्मीदवारों की सूची आज हो सकती है फाइनल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस ने पटना के एक होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बंद कमरे में अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस प्रभारी कृष्णा Electionअल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान मौजूद रहे।

Bihar Election 2025: दिल्ली में लगेगी अंतिम मुहर

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर गहन चर्चा की गई। पार्टी हर विधानसभा सीट पर संभावित प्रत्याशियों के नामों का मूल्यांकन कर रही है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची आज ही तैयार कर ली जाएगी।

बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं के दिल्ली रवाना होने की संभावना है, जहां बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular