22 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025: माले ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 20 सीटों पर मुकाबला तय

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन ने सीट बंटवारे की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार माले को कुल 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो लंबे समय से जमीनी आंदोलनों, किसान संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई से जुड़े रहे हैं।

Bihar Election 2025: महागठबंधन में राजद को सबसे अधिक सीटें मिली

सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में राजद को सबसे अधिक सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को लगभग 60 से 65 सीटें और वाम दलों को करीब 30 सीटों का हिस्सा दिया गया है। इनमें CPI(ML) को 20 सीटें मिली हैं, जो 2020 के मुकाबले एक सीट अधिक है। आरा, तरारी, अगिआंव और पालीगंज जैसी परंपरागत सीटें इस बार भी माले के खाते में गई हैं।

महागठबंधन ने सामाजिक संतुलन साधने के लिए अनुसूचित जाति (SC) के आरक्षित क्षेत्रों में भी माले को प्रतिनिधित्व दिया है। माले का दावा है कि यह चुनाव “सामाजिक न्याय और किसानों की आवाज़” को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular